नई दिल्ली, 14 अगस्त (आईएएनएस)। दिल्ली मेट्रो के अधिकारियों ने रविवार को बताया कि सोमवार को (स्वतंत्रता दिवस पर) ट्रेन सेवाएं सामान्य रूप से संचालित होंगी।
दिल्ली मेट्रो के प्रवक्ता अनुज दयाल ने आईएएनएस को बताया, “15 अगस्त को सभी मेट्रो लाइन पर सेवा सामान्य रूप से उपलब्ध रहेगी। ट्रेन सुबह 5 बजे से रात 11 बजे तक उपलब्ध होंगी।”
उन्होंने बताया कि सोमवार को कोई भी स्टेशन बंद नहीं होगा।
दयाल ने यह भी बताया कि सुरक्षा कारणों के चलते केवल मेट्रो स्टेशनों की पार्किं ग को रविवार सुबह 6 बजे से सोमवार दोपहर 2 बजे तक के लिए बंद किया गया है।
dharmpath.com dharmpath