स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों का तेलंगाना भाजपा बना सकती है : शाह

हैदराबाद, 24 मई (आईएएनएस)। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने बुधवार को कहा कि सिर्फ उनकी पार्टी ही स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों का तेलंगाना बना सकती है, जिन्होंने ‘रजाकारों’ं के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी।

नलगोंडा जिले के गुंडरामपल्ली गांव में एक सार्वजनिक सभा को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि सिर्फ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार ही राज्य में स्वतंत्रता सेनानियों व शहीदों के सपनों को साकार कर सकती है।

उन्होंने गांव वालों से कहा, “क्या आपने ऐसा तेलंगाना पाया, जो गरीबी से मुक्त हो और समृद्ध हो।”

उन्होंने कहा कि सिर्फ भाजपा ऐसा तेलंगाना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बना सकती है।

तेलंगाना के अपने दौरे के आखिरी दिन भाजपा अध्यक्ष ने रजाकारों द्वारा मारे गए लोगों के गांव का दौरा किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। ‘रजाकार’ एक निजी सेना थी, जो पूर्व हैदराबाद राज्य के निजाम के लिए लड़ रही थी।

शाह ने शहीदों और कुछ स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार के सदस्यों से मुलाकात की।

उन्होंने कहा कि इस गांव में 160 से ज्यादा निर्दोष लोगों की हत्या कर दी गई। उन्होंने कहा, “मैंने अभी एक फोटो प्रदर्शनी देखी है, जो हमारी माताओं, बहनों व बच्चों पर हुए अत्याचार को दिखाती है।”

उन्होंने कहा कि जब देश स्वतंत्रता का जश्न मना रहा था, तो ये अत्याचार तेलंगाना व मौजूदा महाराष्ट्र व कर्नाटक के कुछ भागों में किए जा रहे थे।

भाजपा नेता ने कहा कि तेलंगाना के लोगों के संघर्ष और सरदार बल्लभभाई पटेल के दृढ़ संकल्प की वजह से तेलंगाना भारत का हिस्सा बना।

उन्होंने कांग्रेस एवं तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) की आलोचना की, जिन्होंने कहा है कि रजाकार के अत्याचारों को याद करने से भाजपा को क्या मिलेगा।

उन्होंने कहा, “मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि भाजपा हमेशा तेलंगाना के लोगों के वीरतापूर्ण संघर्ष को याद रखेगी और हम रजाकारों द्वारा किए गए अत्याचारों को भुला नहीं सकते।”

शाह ने कहा कि उनके दौरे का मकसद हर गांव व हर बूथ को मजबूत बनाना है, ताकि तेलंगाना भाजपा का एक मजबूत गढ़ बन सके।

उन्होंने सार्वजनिक सभाओं में बूथ स्तर के तीन नेताओं, मंडल, जिला व राज्य भाजपा अध्यक्षों का सार्वजनिक सभाओं में लोगों से परिचय कराया और लोगों से कहा कि तेलंगाना को पार्टी का मजबूत गढ़ बनाने की अपील करने के लिए भाजपा के बूथ स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर के नेता एकसाथ यहा मौजूद हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493