स्वदेश निर्मित रॉकेट से मौसम उपग्रह ‘इनसैट-3डीआर’ लांच

श्रीहरिकोटा (आंध्र प्रदेश), 8 सितम्बर (आईएएनएस)। भारत ने गुरुवार को श्रीहरिकोटा प्रक्षेपण स्थल से स्वदेश निर्मित रॉकेट की मदद से दो टन से अधिक वजनी अत्याधुनिक मौसम उपग्रह ‘इनसैट-3डीआर’ प्रक्षेपित किया।

अपराह्न करीब 4.50 बजे जीएसएलवी श्रेणी के नवीनतम रॉकेट जीएसएलवी-एफ05 के जरिए मौसम उपग्रह को सतीश धवन स्पेस सेंटर के दूसरे लांच पैड से प्रक्षेपित किया गया।

रॉकेट के तीसरे चरण में ईंधन भरने में हुई देरी के कारण प्रक्षेपण 40 मिनट विलंब से हुआ।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493