स्वराज अभियान ने नई पार्टी बनाई ‘स्वराज इंडिया’

नई दिल्ली, 2 अक्टूबर (आईएएनएस)। पूर्व आप नेता योगेंद्र यादव के नेतृत्व में रविवार को महात्मा गांधी की जयंती पर स्वराज अभियान ने ‘स्वराज इंडिया’ नाम की राजनीतिक पार्टी का गठन किया।

यादव इसके अध्यक्ष और अजीत झा महासचिव होंगे। नई पार्टी की घोषणा यहां एक संवाददाता सम्मेलन में की गई। फहीम खान पार्टी के कोषाध्यक्ष होंगे।

यादव, सर्वोच्च न्यायालय के वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण, अजीत झा और आनंद कुमार ने आम आदमी पार्टी के संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ पिछले साल मार्च में अनबन होने के कारण आप पार्टी छोड़ दी थी।

योगेंद्र यादव ने फिर स्वराज अभियान का गठन किया जिसने जमीनी स्तर पर काम किया, लेकिन अब तक चुनावी राजनीति से दूर रहा था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493