स्वराज इंडिया अगले साल लड़ेगी दिल्ली नगर निगम चुनाव

नई दिल्ली, 16 अक्टूबर (आईएएनएस)। आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता योगेंद्र यादव की अगुवाई वाली स्वराज इंडिया अगले साल अप्रैल में होने वाले दिल्ली नगर निगम चुनाव में हिस्सा लेगी। पार्टी ने रविवार को यह जानकारी दी।

यहां पार्टी के एक प्रेस बयान में कहा गया कि स्वराज इंडिया के महासचिव अजीत झा की अगुवाई में आठ सदस्यों की दिल्ली चुनाव टीम का गठन किया गया है।

पार्टी की स्थाई समिति की पहली बैठक हिमाचल प्रदेश के पालमपुर में 14 और 15 अक्टूबर को आयोजित की गई।

इस मौके पर स्वराज इंडिया के अध्यक्ष योगेंद्र यादव ने कहा, “राष्ट्रीय राजधानी में दिल्ली सरकार, उप राज्यपाल और दिल्ली के तीनों नगर निगम राजनीतिक खेल, खेल रहे हैं और इसकी कीमत दिल्ली के लोग चुका रहे हैं। “

उन्होंने कहा, “दिल्ली के लोग ऐसा प्रतिनिधि चाहते हैं जो उनकी पूरे समर्पण से सेवा करे। दिल्ली में एक सार्थक विकल्प देने के लिए स्वराज इंडिया यह चुनाव लड़ेगी।”

बयान में कहा गया है कि ‘दिल्ली चुनाव टीम’ ने उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

स्वराज इंडिया का गठन 2 अक्टूबर को किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493