स्वरा के जन्मदिन पर सोनम का खास संदेश

मुंबई, 9 अप्रैल- बॉलीवुड की बोल्ड व प्रतिभाशाली अभिनेत्री स्वरा भास्कर आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। लॉकडाउन के चलते उन्हें उनके दोस्त सोशल मीडिया पर ही शुभकामनाएं भेज रहे हैं। अभिनेत्री सोनम कपूर ने भी एक बेहद ही खास अंदाज उन्हें उनके जन्मदिन की बधाई दी है। सोनम ने इंस्टाग्राम पर स्वरा के साथ वाली अपनी दो तस्वीरें साझा की है। इनमें से एक तस्वीर सोनम की शादी के वक्त उनकी मेहंदी सेरेमनी की है, जिसमें ये दोनों अभिनेत्रियां खूबसूरत पारंपरिक परिधानों में सज-धजकर अपने हाथों में लगी मेहंदी के डिजाइंस दिखाती नजर आ रही हैं और दूसरे में शादी के जोड़े में सोनम स्वरा के पास बैठी दिख रही हैं।

सोनम ने इस तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा, “जन्मदिन बहुत बहुत मुबाकर हो स्वरु! तुम्हारा साहस और उत्साह बेहद प्रेरणादायक है। तुम हमेशा ऐसी ही रहना। तुम्हें दुनिया का सारा प्यार और खुशियां मिलें! एक बार स्थिति सामान्य हो जाने पर इसका जश्न हम साथ में मिलकर मनाएंगे! तुम्हें खूब सारा प्यार बहन।”

लोग सोनम के इस पोस्ट पर स्वरा को उनके जन्मदिन की बधाइयां दे रहे हैं।

इसे अब तक 320,048 लाइक मिल चुके हैं।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493