स्वर्ण मंदिर में शहीद गैलरी बनाने के लिए कारसेवा शुरू

चंडीगढ़, 6 जुलाई (आईएएनएस)। पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह द्वारा पहले आपत्ति जताए जाने के बावजूद अमृतसर के हरमंदर साहिब परिसर में गुरुवार को शहीदों की गैलरी बनाने के लिए कार सेवा (स्वैच्छिक सेवा) शुरू की गई।

सिख पाठशाला दमदमी टकसाल ने सिख भक्तों की स्वैच्छिक सेवा स्वर्ण मंदिर में शुरू की। इसमें अकाल तख्त जत्थेदार गुरुबचन सिंह और शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एजीपीसी) के अध्यक्ष किरपाल सिंह बदुंगर भी मौजूद थे।

इस प्रस्तावित गैलरी में सिख उग्रवादी नेता जनरैल सिंह भिंडरांवाले व दूसरे उग्रवादियों की तस्वीरें रखी जाएंगी, जो अलग सिख राज्य खालिस्तान की मांग को लेकर हिंसक संघर्ष में 1980 व 1990 की शुरुआत में मारे गए। साथ ही साथ इसमें सेना द्वारा अमृतसर के सिख मंदिर में जून 1984 में ऑपरेशन ब्लूस्टार की तस्वीरें भी रखी जाएंगी।

मुख्यमंत्री ने दमदमी टकसाल के प्रमुख हरनाम सिंह धुम्मा धार्मिक परिसर के अंदर ऑपरेशन ब्लूस्टार मेमोरियल की गैलरी नहीं स्थापित करने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पंजाब की शांति भंग करेगा।

हालांकि, दमदमी टकसाल ने अपील की उपेक्षा की और एसजीपीसी ने इसके गैलरी परियोजना को जून में मंजूरी दे दी। एजीपीसी पंजाब के स्वर्ण मंदिर व अन्य दूसरे सिख गुरुद्वारों का प्रबंधन देखती है।

अमरिंदर सिंह ने कहा कि पंजाब में शांति भंग करने के लिए शिरोमणि अकाली दल पर गैलरी परियोजना को समर्थन दे रहा है। एजीपीसी पर शिरोमणि अकाली दल का नियंत्रण है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493