स्वस्थ भविष्य के लिए ‘पैदल चलने की शपथ’

नई दिल्ली, 10 मई (आईएएनएस)। स्वस्थ रहने के लिए शारीरिक गतिविधि बहुत जरूरी है। नियमित शारीरिक गतिविधि से मोटापा, हृदय रोग, मानसिक बीमारी, डायबिटीज और अर्थराइटिस जैसी बीमारियों से बचने में भी मदद मिलती है। साइक्लिंग एक सक्रिय और कम असरकारक व्यायाम है, जिसका आनंद सभी उम्र वर्ग के लोगों द्वारा लिया जा सकता है। इसका आनंद युवा से लेकर वृद्ध व्यक्ति तक ले सकते हैं। यह सस्ता साधन होने के साथ-साथ पर्यावरण के लिए भी नुकसानदेय नहीं है।

इसी दिशा में फायरफोक्स बाइक द्वारा ‘पैदल चलने की शपथ’ अभियान लांच किया गया। तकनीक से आगे स्वास्थ्य का संदेश देने वाला यह अभियान ‘पैदल चलने की शपथ’ टेलीविजन पर काफी हिट रहा। फायरफोक्स बाइक्स ने इंडिया टुडे के साथ जुड़कर प्रत्येक व्यक्ति के लिए स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित किया।

अभियान का पूरा ध्यान प्रदूषण से बचने के प्रति जागरूकता पैदा करते हुए काम के साथ-साथ अन्य कार्यो के लिए भी साइक्लिंग को प्रमोट करने पर रहा। साइक्लिंग करना मांसपेशियों, घुटनों, टखनों के लिए सबसे अच्छा व्यायाम तो है ही, साथ ही इससे वजन कम करना आसान है तथा संपूर्ण रोग प्रतिरोधी क्षमता भी बढ़ती है।

फायरफोक्स बाइक्स के सीईओ शिव इंदर सिंह ने कहा, “बाइक चलाना मांसपेशियों की टोनिंग और बिल्डिंग के लिए बहुत अच्छा है। नियमित रूप से साइक्लिंग करना स्वस्थ जीवन की कुंजी है।”

साइक्लिंग शहरी परिवहन व्यवस्था का सबसे उर्जा प्रभावी माध्यम है, जिससे उर्जा की खपत कम होती है। नीदरलैंड और डेनमार्क जैसे देशों में साइक्लिंग पहले से ही स्वस्थ परिवहन का माध्यम है। यह भारत में भी उर्जा कुशल परिवहन का उच्च प्रभावी मापदंड साबित हो सकता है, जहां वास्तव में अभी साइक्लिंग का कल्चर नहीं है।

इस अभियान के माध्यम से फायरफोक्स बाइक्स उर्जा कुशल परिवहन की संभावनाओं को सक्रिय करता है। शारीरिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करके इसका लक्ष्य लोक स्वास्थ्य की स्थिति में सुधार लाना है। साथ ही इसका लक्ष्य उर्जा कुशलता में सुधार तथा कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन व वायु प्रदूषण में साइक्लिंग मोड को बढ़ाकर सुधार लाना है।

साइक्लिंग मुख्यत: एक एरोबिक गतिविधि है, जिसका अर्थ है कि आपका हृदय, रक्त धमनियां और फेफड़े सभी को व्यायाम का मौका मिले। जिससे आपके संपूर्ण फिटनेस स्तर में सुधार आएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493