स्वांसी सिटी के नए कोच बन सकते हैं पॉल क्लेमेंट

स्वांसी (वेल्स), 1 जनवरी (आईएएनएस)। स्वांसी सिटी क्लब पॉल क्लेमेंट को अपने नए कोच के रूप में नियुक्त करने के लिए तैयार है।

वर्तमान में क्लब अपनी खराब फार्म के कारण प्रीमियर लीग सूची में सबसे नीचे है। क्लब को आशा है कि वह इस आगामी सप्ताह में पॉल के साथ सौदे को पूरा कर लेगा।

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, बायर्न म्यूनिख के सहायक कोच पॉल स्वांसी क्लब के साथ करार के संबंध में चर्चा कर रहे हैं और अगर वह हामी भर देते हैं, तो वह इस सत्र में क्लब के तीसरे कोच होंगे।

उल्लेखनीय है कि स्वांसी ने अपने कोच बॉब ब्रैडले को उनकी नियुक्ति के 85 दिनों के अंदर ही कोच पद से बर्खास्त कर दिया गया। पिछले साल खेले गए मुकाबले में स्वांसी को वेस्ट हाम क्लब से 1-4 से हार मिली थी।

बॉब पिछले साल ही तीन अक्टूबर को कोच नियुक्त किए गए थे और उनकी नियुक्ति के बाद से ही स्वांसी क्लब ने उनके नेतृत्व में खेले गए लीग के 11 में से सात मुकाबलों में हार का सामना किया है।

ऐसा कहा जा रहा है कि लीग में क्रिस्टल पैलेस के खिलाफ मंगलवार के खेले जाने वाले मुकाबले के दौरान पॉल सेलहर्स्ट पार्क में मौजूद रहेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493