लंदन, 21 दिसंबर (आईएएनएस)। स्वांसी सिटी ने अपने कोच पॉल क्लेमेंट को निष्कासित किए जाने की घोषणा की है।
इंग्लिश प्रीमियर लीग क्लब स्वांसी ने इस सीजन में क्लेमेंट के मार्गदर्शन में केवल तीन मैच जीते हैं और इस कारण वह अंक तालिका में सबसे नीचे है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, सहायक कोच निगेल गिब्स और कार्ल हलाबी भी क्लब से बाहर हो गए हैं। एक बयान में स्वांसी ने इसकी जानकारी दी।
स्वांसी के चेयरमैन हुव जेकिंस ने कहा, “आधे रास्ते पर पहुंचकर कोच को बदलना वह आखिरी चीज थी, जो हम क्लब के लिए करना चाहते थे।”
जेकिंस ने कहा, “पिछले सीजन में क्लब ने तीन कोच बदले थे और इसके परिणाम के तहत हम पॉल को चीजें बदलने के लिए समय देना चाहते थे, लेकिन हम उन्हें अधिक समय नहीं दे सकते थे और इसलिए क्लब के विकास के लिए हमें बदलाव करना था।”
क्लेमेंट ने इस साल जनवरी में बॉब ब्रेडले के स्थान पर क्लब का मुख्य कोच चुना गया था। वह क्लब के रेलेगेशन जोन से बाहर लेकर आए थे और अंक तालिका में उसे 15वें स्थान पर पहुंचाया था।
dharmpath.com dharmpath