‘स्वास्थ्य एवं सूचना का अधिकार अधिनियम’ पर संगोष्ठी शनिवार को

नई दिल्ली, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। केन्द्रीय सूचना आयोग (सीआईसी) शनिवार को ‘स्वास्थ्य एवं सूचना का अधिकार अधिनियम’ विषय पर एक संगोष्ठी आयोजित कर रहा है।

यहां जारी एक बयान के अनुसार, इस संगोष्ठी में सीआईसी के सूचना आयुक्त प्रोफेसर एम.श्रीधर आचार्ययूलु, तमिलनाडु की मुख्य सूचना आयुक्त डॉ. शीला प्रिया, स्वास्थ्य मंत्रालय में संयुक्त सचिव (एड्स नियंत्रण एवं आयुष्मान भारत) आलोक सक्सेना, ग्लोबल हेल्थ केयर सिस्टम के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. सबाहत एस. अजीम हिस्सा लेंगे।

बयान के अनुसार, इसके साथ ही सीनियर रिसर्च साइंटिस्ट एवं एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. मनु माथुर एवं भारतीय सार्वजनिक स्वास्थ्य संगठन (पीएचएफआई) की प्रबंधक (कानूनी) नेहा तोमर, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के पूर्व सलाहकार सुनील नंदराज एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य परिवार कल्याण संस्थान (एनआईएफडब्ल्यू) के निदेशक डॉ. जयंत कुमार दास के भाग लेने और प्रस्तुतीकरण देने की उम्मीद है।

नीति आयोग के सदस्य डॉ. वी.के. पॉल एवं आयुष्मान भारत के सीईओ इंदु भूषण भी संगोष्ठी में भाग लेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493