स्वास्थ्य क्षेत्र में बढ़ाना है निवेश : नीतीश

पटना, 30 जून (आईएएनएस)। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र में निवेश को बढ़ावा देने के लिए उद्यमियों को प्रोत्साहित किया जाएगा। इसके लिए सरकार नई नीति बनाएगी।

पटना में स्वास्थ्य विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार में मेडिकल कॉलेज तथा स्पेशलिस्ट और सुपर स्पेशलिस्ट अस्पताल खोलने वाले उद्यमियों को सरकार बैंक से ऋण उपलब्ध करवाएगी तथा उसके ब्याज पर अनुदान दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि ऐसे अस्पतालों में गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले मरीजों का इलाज करने पर निवेशकों को अतिरिक्त सुविधा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि ऐसे अस्पतालों के खुलने से राज्य की जनता को गुणवत्तापूर्ण और उच्चस्तरीय चिकित्सा सुविधा उपलब्ध होगी।

बैठक में स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव आनंद किशोर ने कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र में निवेशकों को उद्योग प्रोत्साहन नीति के तहत भी अन्य सुविधाएं दी जाएंगी।

उन्होंने बताया कि नई नीति के तहत राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार, विश्वस्तरीय तकनीक और आधारभूत संरचना के साथ स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराना है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493