स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रही लेडी गागा

लॉस एंजेलिस, 20 नवंबर (आईएएनएस)। मशहूर गायिका लेडी गागा ने कहा है कि वह एक पुराने दर्द से पीड़ित हैं।

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ के मुताबिक, गागा (30) ने इंस्टाग्राम के जरिए कहा कि वह स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रही हैं, लेकिन उन्होंेने कहा कि उन्हें अपनी दिवंगत बुआ जोआन से इस तकलीफ का सामना करने की प्रेरणा मिलती है। उनके मैनेजर बॉबी कैंपबेल भी इस बीमारी के तनाव से उबरने में उनकी मदद कर रहे हैं। जोआन लूपस (चर्मक्षय) के चलते महज 19 साल की आयु में चल बसी थीं।

उन्होंेन लिखा, “पुराने दर्द के कारण काफी तनावभरा दिन रहा, लेकिन मजबूत व बुद्धिमान महिला चिकित्सकों के होने से खुद को सौभाग्यशाली मानती हूं। मैं जोआन और उनके मजबूत व्यक्तित्व के बारे में भी सोचती हूं और दिन आसानी से बीत जाता है। साथ ही मैं बॉबी कैंपबेल को अपने साथ पाती हूं। लड़कियों अगर हम एक-दूसरे को सहयोग करे तो हम इसे आसान बना सकते हैं।”

गागा के नए एल्बम ‘जोआन’ का नाम उनकी दिवंगत बुआ के नाम पर रखा गया है। उन्होंेने हाल ही में कहा था कि ‘जोआन’ के गीतों ने उनके पिता को अपनी बहन के गुजरने से हुए दर्द को भूलने में मदद की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493