मुंबई, 20 नवंबर (आईएएनएस)। यहां ग्लोबल सिटिजन फेस्टिवल इंडिया के लिए तैयार अभिनेता आयुष्मान खुराना का कहना है कि ब्रिटिश बैंड कोल्डप्ले के सहयोगी क्रिस मार्टिन के साथ मंच साझा करना सपना सच होने जैसा है।
आयुष्मान से फोन से आईएएनएस से कहा, “क्रिस मार्टिन बकिट लिस्ट का हिस्सा थे और उनके साथ मंच साझा करना सपना सच हो जाने जैसा है। मैं जब (शुक्रवार) उनसे मिला और मैंने उन्हें बताया कि मैं संगीत कार्यक्रम में उनके गीत ‘येल्लो’ पर प्रस्तुति दूंगा और इसे लेकर वह काफी खुश हैं।”
उल्लेखनीय हैं कि 32 वर्षीय अभिनेता ‘अभूतपूर्व प्रतिक्रिया’ से उत्साहित हैं।
आयुष्मान ने कहा, “मैं अभूतपूर्व प्रतिक्रिया से उत्साहित हूं। यहां पहले से भीड़ है और यहां शाम तक 75,000 से एक लाख लोग मौजूद होंगे।”
यहां एमएमआरडीए मैदान में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षा, समानता, साफ पानी और स्वच्छता के क्षेत्र में प्रभाव बनाने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।
आयुष्मान ने कहा कि कार्यक्रम में वह ‘मेरी प्यारी बिंदू’ की सह-कलाकार परिणीति चोपड़ा के साथ मेजबानी करेंगे।
इसमें अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, फ्रीडा पिंटो, आलिया भट्ट और सोनाक्षी सिन्हा जैसे सितारे भी दिखाई देंगे।
dharmpath.com dharmpath