आगरा, 20 नवम्बर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कानपुर के पुखरायां में हुए भीषण रेल हादसे पर दुख जताते हुए रविवार को कहा कि यह काफी दुखद है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की तरफ से दुर्घटना की पूरी जांच तो होगी ही, लेकिन पीड़ित परिवारों को पूरी सहायता प्रदान की जाएगी।
आगरा में कोठी मीना बाजार मैदान में रविवार को परिवर्तन रैली को सम्बोधित करते हुए नरेंद्र मोदी ने यह बात कही। लोगों का अभिवादन करते हुए मोदी ने कार्यकर्ताओं का शुक्रिया अदा किया।
मोदी ने इस मौके पर रेल हादसे में मारे गए लोगों को श्रद्घांजलि भी अर्पित की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि इसका उन्हें काफी दुख है। इस हादसे से उबरने के लिए केंद्र पूरी मदद करेगा।
dharmpath.com dharmpath