स्वास्थ्य सेवा से जुड़े 250 लोग सम्मानित

नई दिल्ली, 24 दिसंबर (आईएएनएस)। अंतराष्ट्रीय शोध संगठन ने स्वास्थ्य सेवा, शोध, नवोन्मेष और समाज की बेहतरी के लिए ग्रामीण समाज सेवा तथा स्वास्थ्य शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभिन्न श्रेणियों के पेशेवरों को पुरस्कृत किया है। खेल जगत के महारथी और पूर्व भारतीय धावक मिल्खा सिंह के हाथों भारत के 25 राज्यों के 250 से अधिक डॉक्टरों एवं विशेषज्ञों को पुरस्कृत किया गया।

पुणे स्थित इंटरनेशनल रिसर्च ऑर्गनाइजेशन फॉर लाइफ एंड हेल्थ साइंसेज (आईआरओएलएचएस) ने स्माइल नेशन के सहयोग से रविवार को यहां आयोजित इंडियन हेल्थ प्रोफेशनल्स अवार्डस 2017 के दूसरे संस्करण में देश के प्रख्यात, प्रतिभावान और प्रतिष्ठित स्वास्थ्य पेशेवरों और कंपनियों को उनके क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए पुरस्कृत किया।

आईआरओएलएचएस के संस्थापक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी और इस पहल के प्रणेता डॉ. स्वप्निल सुनील बंब ने कहा, “मुझे विश्वास है कि ऐसे पुरस्कार समाज की बेहतरी और स्वास्थ्य शिक्षा में स्वास्थ्य सेवा पेशेवरों के योगदान को ऊंचा करेंगे। हमें लगता है कि भारतीय स्वास्थ्य पेशेवर पुरस्कार युक्तियों को साझा करने का मंच बन सकता है, जहां स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र के साझीदार स्वास्थ्य सेवा उद्योग से संबंधित मुद्दों पर चर्चा कर सकते हैं और उनके समाधान ढूंढ़ सकते हैं।”

इस मौके पर केंद्रीय कोयला मंत्री हरिभाई चौधरी, केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री शिव प्रताप शुक्ला, दिल्ली भाजपा के महासचिव कुलजीत सिंह चहल उपस्थित थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493