स्वेदशी फिल्मों को बढ़ावा देने के लिए धन मुहैया कराएगा रूस

लॉस एंजेलिस, 13 जनवरी (आईएएनएस)। रूसी सरकार ने देश में बनी फिल्मों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ावा देने के लिए उनका वित्त पोषण करने का फैसला किया है।

हॉलीवुडरिपोर्टर डॉट कॉम के मुताबिक, सिनेमा फंड के कार्यकारी निदेशक एंटोन मैलिशेव ने कहा, “फिल्मकारों के लिए सरकारी धन मुहैया कराने के लिए जिम्मेदार देश की प्रमुख एजेंसी सिनेमा फंड के जरिए धन मुहैया कराया जाएगा, जिसे देश में बनी फिल्मों की डबिंग, सबटाइटलिंग, मार्केटिंग और देश के बाहर उनके विज्ञापन के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।”

हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि रूसी फिल्मों को विदेश में बढ़ावा देने के लिए कितना धन खर्च किया जाएगा।

रूस अपनी फिल्मों के लिए चीन को एक बड़े बाजार के रूप में देखता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493