हैदराबाद में शराब पीकर गाड़ी चलाने से 1 की मौत

हैदराबाद, 13 जनवरी (आईएएनएस)। एक कार के शनिवार तड़के पेड़ से टकरा जाने से एक युवक की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने कहा कि यह शराब पीकर वाहन चलाने का मामला है।

हैदराबाद, 13 जनवरी (आईएएनएस)। एक कार के शनिवार तड़के पेड़ से टकरा जाने से एक युवक की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने कहा कि यह शराब पीकर वाहन चलाने का मामला है।

दुर्घटना पॉश इलाके जुबली हिल्स की मार्ग संख्या-78 पर घटित हुई।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि कार में चार युवक सवार थे, जिसे तेज रफ्तार से चलाया जा रहा था। चालक ने कार पर से नियंत्रण खो दिया। कार डिवाइडर के ऊपर से उछलकर सड़क की दूसरी तरफ पेड़ से जाकर टकरा गई।”

दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल विश्वजीत (33) ने बाद में अस्पताल में दम तोड़ दिया।

दो अन्य युवकों विवेक राज और चेमा केशवुलु जिन्हें मामूली चोट आई थी, उन्हें भी अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक अन्य युवक पृथ्वीराज जो सही-सलामत बच गया, उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

पुलिस के मुताबिक, युवकों ने मणिकोंडा में शराब का सेवन किया था और वहां से फिल्मनगर आए, जहां उन्होंने जलपान किया। दुर्घटना उस समय हुई जब वे विवेक के घर लौट रहे थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493