हक्कानी की आगामी किताब में पाकिस्तान पर नई दृष्टि

नई दिल्ली, 28 फरवरी (आईएएनएस)। पाकिस्तान के एक सबसे प्रमुख बुद्धिजीवी और जानेमाने लेखक हुसैन हक्कानी की आगामी किताब में देश के समकालीन हालात का जायजा होगा और इसकी अवधारणा को एक प्रगतिशील तरीके से प्रस्तुत करने की कोशिश होगी।

इस किताब का शीर्षक ‘रिइमेजिनिंग पाकिस्तान : ट्रांसफार्मिग अ डिस्फंक्शनल न्यूक्लियर स्टेट’ है। यह किताब पाकिस्तान की 70वीं वर्षगांठ पर अगस्त में जारी की जाएगी। हार्पर कॉलिन्स प्रकाशन भारत ने दुनिया भर में किताब के प्रकाशन का अधिकार ले रखा है।

अमेरिका में पाकिस्तान के पूर्व राजदूत रहे हक्कानी ने एक बयान में कहा, “सलमान रुश्दी ने पाकिस्तान की छवि को खराब तरह से प्रस्तुत किया है। देश की मौजूदा समस्या को देखते हुए मैंने पाकिस्तान के विचारों को नए सिरे से प्रस्तुत किया है, ताकि पाकिस्तान को बुरे अतीत से निकलकर आगे जाने में मदद मिले।”

हक्कानी अपनी नई किताब में पाकिस्तान के सर्वकालिक संकट में फंसे रहने के कारणों की जांच करने और सवालों के जवाब देने की कोशिश करते हैं।

हार्पर कॉलिन्स इंडिया के प्रकाशक (साहित्य) उदयन मित्रा ने हक्कानी को पाकिस्तान पर मौजूदा का एक सर्वाधिक दक्ष और अनुभवी टिप्पणीकार बताया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493