हजारीबाग में एटीएम से 38 लाख रुपये लूटे

रांची, 31 दिसम्बर (आईएएनएस)। झारखंड के हजारीबाग जिले में अज्ञात लुटेरों ने स्टेट बैंक के एटीएम से गुरुवार को 38 लाख रुपये लूट लिए।

पुलिस ने बताया है कि लुटेरों ने पासवर्ड के जरिये एटीएम को खोला और रुपये लूट लिए। लूट की यह वारदात डेमोटांड नाम की जगह पर हुई, जो रांची से 110 किलोमीटर दूर है।

पुलिस ने लुटेरों को पकड़ने के लिए अभियान चला रखा है। दो लोगों को हिरासत में लिया गया है।

पुलिस को आशंका है कि लुटेरों को एटीएम के पिन नंबर की जानकारी इसमें पैसा डालने वालों से मिली होगी।

ऐसी ही एक अन्य घटना में लुटेरों ने कोडरमा जिले में भी एक एटीएम को लूटने की कोशिश की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493