हजारों लोगों ने मेजर बिष्ट के अंतिम संस्कार में भाग लिया

देहरादून, 18 फरवरी (आईएएनएस)। मेजर चित्रेश बिष्ट के पार्थिव शरीर का सोमवार को पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।

मेजर चित्रेश बिष्ट बीते सप्ताह जम्मू एवं कश्मीर में नियंत्रण रेखा के पास एक आईईडी विस्फोट में शहीद हो गए थे।

दिवंगत सेना अधिकारी के मेजर भतीजे ने हरिद्वार में श्मशान घाट पर उनकी चिता को मुखाग्नि दी।

इससे पहले हजारों लोगों ने शहीद जवान की अंतिम यात्रा में भाग लिया जो उनके नेहरू कालोनी के घर से शुरू हुई।

शव तिरंगे में लिपटा हुआ था।

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने शहीद मेजर बिष्ट के घर जाकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

उत्तराखंड भाजपा प्रमुख अजय भट सहित कई वरिष्ठ नेता व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रीतम सिंह भी शहीद मेजर विष्ट के अंतिम सरकार में मौजूद रहे।

‘पाकिस्तान मुर्दाबाद’, ‘मेजर बिष्ट अमर रहे’ व ‘भारत माता की जय’ के नारे हवाओं में गूंज रहे थे। हजारों लोगों ने मेजर बिष्ट को नम आंखों से विदाई दी।

मेजर विष्ट, जम्मू एवं कश्मीर के राजौरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास एक आईईडी को निष्क्रिय करने के दौरान शनिवार को शहीद हो गए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493