हज यात्रा के आवेदन 6 फरवरी तक जमा होंगे

भोपाल, 23 जनवरी (आईएएनएस)। हज यात्रा के लिए जमा होने वाले आवेदनों की अंतिम तारीख में इजाफा किया गया है, अब आवेदन छह फरवरी तक जमा होंगे, पूर्व में आवेदन 27 जनवरी तक जमा किए जाने वाले थे।

मध्य प्रदेश हज कमेटी के अध्यक्ष हाजी इनायत हुसैन कुरैशी ने मंगलवार को बताया कि हज-2017 के लिए आवेदकों को अपने वैध पासपोर्ट हज आवेदन के साथ संलग्न करना अनिवार्य होगा। आवश्यक है कि पासपोर्ट की वैधता की तिथि कम से कम 28 फरवरी 2018 हो।

हज यात्रा के आवेदन छह फरवरी तक जमा होंगे, पूर्व में यह आवेदन 27 जनवरी तक ही जमा होना थे। आवेदन जमा करने की तारीख में बढ़ोतरी आवेदकों की सुविधा के लिए की गई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493