हड़ताल से जन-जीवन प्रभावित नहीं : मंत्री

नई दिल्ली, 2 सितम्बर (आईएएनएस)। केंद्रीय श्रमिक संघों द्वारा बुधवार को आहूत देशव्यापी हड़ताल से जन-जीवन प्रभावित नहीं हुआ है। यह बात बुधवार को केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेद्र प्रधान ने कही।

केंद्रीय मंत्रिमंडल की यहां हुई एक बैठक के बाद मंत्री ने संवाददाताओं से कहा, “सामान्य जन-जीवन पर कोई असर नहीं पड़ा है।”

उन्होंने कहा कि सरकार ने न्यूनतम वेतन वृद्धि का एक फार्मूला तैयार किया है और जल्द ही इसे देश भर के श्रमिक संघों के समक्ष रखेगी।

श्रमिक संघों ने हालांकि दावा किया है कि हड़ताल का व्यापक असर हुआ है।

ऑल-इंडिया बैंक एंप्लाईज एसोसिएशन ने कहा कि केंद्र सरकार की कर्मचारी और श्रमिक संघ विरोधी नीतियों के विरोध में बुधवार को बैंक और बीमा उद्योग के लाखों कर्मचारी हड़ताल पर हैं।

श्रमिक संघों के मुताबिक, कर्नाटक, बिहा, केरल, पश्चिम बंगाल और कई अन्य राज्यों में भी हड़ताल का चौतरफा असर हुआ है।

श्रम सुधार प्रक्रिया में प्रतिनिधित्व, ठेका मजदूरों का वेतन नियमित मजदूरों के बराबर करने और न्यूनतम वेतन 15 हजार रुपये करने की मांग के साथ श्रमिक संघों ने देश भर में एक दिवसीय हड़ताल की घोषणा की है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493