हत्यारोपी पुलिसकर्मी हवालात में मृत मिला

पणजी, 25 दिसम्बर (आईएएनएस)। हत्या के आरोपी गोवा पुलिस के एक सिपाही ने पुलिस थाने में ही आत्महत्या कर ली। इस मामले में शुक्रवार को तीन सिपाहियों को निलंबित कर दिया गया है।

रतन करोल की हत्या के आरोप में इसी सप्ताह के प्रारंभ में गिरफ्तार सिपाही देवीदास सिनारी का शव शुक्रवार को उत्तर गोवा जिले की एक हवालात की छत से लटका पाया गया।

घटना यहां से 25 किलोमीटर दूर उसगांव में हुई।

17 दिसंबर से गायब रतन करोल की सर कटी लाश छापोरा नदी के पास से बरामद हुई थी, इसी के आरोप में सिनारी को गिरफ्तार किया गया था।

पुलिस का कहना है कि यह हत्या दुश्मनी के चलते की गई थी। इसी मामले में सिनारी के भाई दत्तागुरु को भी गिरफ्तार किया गया है।

सिनारी की मौत के बाद सुरेन्द्र नरुक्कर, रमाकान्त सानवोरदेकर और परेश परब नामक सिपाहियों को निलंबित कर दिया गया है।

उत्तर गोवा के पुलिस अधीक्षक उमेश गांवकर ने आईएएनएस से कहा, “उन्हें जांच जारी रहने तक निलंबित किया गया है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493