हथिनीकुंड बैराज से पानी छोड़ा गया, दिल्ली में बाढ़ का खतरा (लीड-1)

चंडीगढ़/नई दिल्ली,़, 28 जुलाई (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश के कारण हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज के अधिकारियों ने शनिवार को यमुना नदी में अतिरिक्त पानी छोड़ा, जिससे बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है।

चंडीगढ़ में एक अधिकारी ने आईएएनएस से कहा, “शनिवार सुबह यमुना में हथिनीकुंड बैराज से 200,000 से अधिक क्यूसेक पानी छोड़ा गया था।”

सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण विभाग के एक अधिकारी ने शनिवार को आईएएनएस को बताया कि दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर सुबह 10 बजे खतरेके निशान को पार कर गया।

अधिकारी ने कहा कि यमुना नदी के किनारे अतिरिक्त पानी छोड़े जाने को लेकर सतर्क कर दिया गया है। निचले इलाकों में रहने वाले लोगों के घर खाली कराने को लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493