हनी सिंह के गाने ‘धीरे धीरे’ का क्रेज बरकरार

नई दिल्ली, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। इस सदी में ‘हम्मा हम्मा’, ‘तम्मा तम्मा’, ‘लैला मैं लैला’ और ‘सारा जमाना’ जैसे पुराने गानों का रिमिक्स बनाया जा रहा है, फिर भी हनी सिंह के गीत ‘धीरे धीरे’ को लेकर प्रशंसकों में जबर्दस्त क्रेज आज भी बरकरार है।

जब भी आप यह गाना सुनते हैं, इस गाने की धुन आपको हर बार नाचने पर मजबूर कर देती है।

वर्ष 2015 में यह गाना दुनिया भर में प्रदर्शित हुआ था। यह गाना तुरंत लोगों के दिलों को छू गया और आज भी हर पार्टी या क्लब में यह गाना लोगों की सबसे पहली पसंद है।

इस गाने ने हनी सिंह के प्रशंसकों को दीवाना कर दिया है और यह दीवानगी एक चर्चा का विषय बन चुकी है।

हनी सिंह के इस शानदार गीत का जादू आज भी लोगों के दिल पर छाया हुआ है। हनी सिंह के ‘धीरे धीरे’ गाने को पहले स्थान से हटाना काफी मुश्किल है। यह देखना दिलचस्प होगा कि कौन सा एकल गीत हनी सिंह के गाने को टक्कर दे सकता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493