पटना, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में शनिवार की सुबह मौसम साफ है तथा तेज धूप निकली है। पटना का शनिवार को न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है, “अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के मौसम में बदलाव के आसार हैं। भागलपुर और पूर्णिया के आसपास शनिवार शाम तथा रविवार को पटना के आसपास हल्की बारिश होने की संभावना है।”
पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, शनिवार को भागलपुर का न्यूनतम तापमान 23.7 डिग्री, पूर्णिया का 23.5 डिग्री तथा गया का 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पटना का शनिवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
पटना का शुक्रवार को अधिकतम तापमान 41.3 डिग्री, गया का 42.4 डिग्री, भागलपुर का 42.2 डिग्री तथा पूर्णिया का 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath