हनुवंतिया में जल महोत्सव कल से (फोटो सहित)

भोपाल, 14 दिसंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में कृत्रिम हुनवंतिया टापू में एक माह चलने वाला जल-महोत्सव गुरुवार से शुरू हो रहा है। इस पर्यटन स्थल पर पर्यटकों के लिए कश्मीर की तरह शिकारा और केरल की हाउस बोट खास आकर्षण के केंद्र बनेंगी।

राज्य पर्यटन विकास निगम के मुताबिक, हनुवंतिया में 15 दिसम्बर को द्वितीय जल-महोत्सव का शुभारंभ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान करेंगे। वे हनुवंतिया पर्यटन परिसर में सैलानियों के लिए विकसित की गई सुविधाओं का लोकार्पण भी करेंगे। यह जल महोत्सव 15 जनवरी तक चलेगा।

निगम के अनुसार, जल -महोत्वस में क्रूज, मोटर-बोट और जलपरी का संचालन पहले से किया जाता रहा है, लेकिन इस बार कश्मीर की शिकारा और केरल की तर्ज पर हाउस-बोट का संचालन विशेष आकर्षण होगा। इसके अतिरिक्त वहां शिल्प बाजार के जरिये हथकरघा वस्तुओं की प्रदर्शनी और सांस्कृतिक गतिविधियों पर केन्द्रित कार्यक्रम आदि आयोजित किए जाएंगे।

जल-महोत्सव में सैलानियों के लिए लगभग 125 स्विस टेंट लगाए गए हैं। महोत्सव में भोज्य पदार्थ क्षेत्र और शिल्प बाजार होंगे। साथ ही मध्य प्रदेश पर्यटन पर केन्द्रित प्रदर्शनी भी लगाई जा रही है। बोट क्लब पर सुरक्षा के सभी आवश्यक प्रबंध किए जा रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493