हमने व्यक्तिगत गलतियां कीं : बेल्जियम कोच

लियोन, 14 जून (आईएएनएस)। बेल्जियम के कोच मार्क विल्मोट्स ने कहा है कि उनकी टीम ने कई व्यक्तिगत गलतियां कीं, जिसके कारण उन्हें यूरोपियन फुटबाल चैम्पियनशिप में यहां सोमवार को हुए मुकाबले में इटली से 2-0 से हार का सामना करना पड़ा।

इस मुकाबले में इमानुएल गियाचेरीनी के गोल ने चार बार की विश्व कप विजेता इटली को 1-0 से बढ़त दिलाई।

बेल्जियम के गोल करने की कई कोशिशों को नाकाम करते हुए इटली के लिए इंजुरी टाइम में ग्राजियानो पेल्ले (92वें मिनट) ने गोल दागा और टीम की जीत का अंतर 2-0 कर दिया। इसके साथ ही टीम ने जीत हासिल की।

वेबसाइट ‘यूईएफए डॉट कॉम’ के अनुसार, विल्मोट्स ने कहा, “हमने साफ तौर पर व्यक्तिगत गलतियां कीं और पहले गोल ने इटली को बेहतर स्थिति में डाल दिया।”

विल्मोट्स ने कहा, “खिलाड़ियों के बीच तालमेल ठीक नहीं था, जो इस स्तर पर स्वीकार्य नहीं है। मुकाबले के दूसरे हॉफ में मैं खिलाड़ियों को अधिक सक्रिय देखना चाहता था और इसलिए मैंने रादजा नैन्गोलान के स्थान पर ड्राइस मेर्टेस को शामिल किया।”

कोच ने कहा कि टीम को अब टूर्नामेंट के अंतिम 16 में जगह बनाने के लिए एकजुट होने की जरूरत है।

विल्मोट्स ने उम्मीद नहीं छोड़ी है। उनका कहना है कि क्वार्टर फाइनल में पहुंचने के लिए दो और मुकाबले खेलने बाकी हैं और इनमें जीत हासिल करना ही उनका लक्ष्य है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493