हमने शराब बंदी का वादा पूरा किया : राजद

नई दिल्ली, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार सरकार में जनता दल युनाइटेड (जद-यू) के साझेदार राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने राज्य में पूर्ण शराब बंदी का मंगलवार को स्वागत किया। राजद ने कहा, “हमने जो वादा किया था, वह थोड़े समय में ही पूरा कर दिया।”

राजद के प्रवक्ता मनोज झा ने आईएएनएस से कहा, “सरकार ने जनता और खासतौर पर महिलाओं से शराब बंदी का वादा किया था। बेहद कम समय में ही उसने अपना वादा पूरा कर दिया।”

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य में सभी प्रकार की शराब की ब्रिकी पर पूर्ण प्रतिबंध की मंगलवार को घोषणा की।

राज्य सरकार ने इससे पहले देसी शराब पर प्रतिबंध लगाया था और मंगलवार को उसने भारत में निर्मित विदेशी शराब पर प्रतिबंध लगा दिया।

झा ने कहा, “मूल रूप से सभी प्रकार की शराब पर यह प्रतिबंध, कुछ दिनों पहले उठाए गए कदम का ही तर्कपूर्ण विस्तार है।”

इसी के साथ गुजरात, नागालैंड और मणिपुर के बाद बिहार पूर्ण शराब बंदी वाला चौथा राज्य बन गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493