हमला होने पर पीछे नहीं हटेगा भारत : राजनाथ

नई दिल्ली, 30 अप्रैल (आईएएनएस)। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को कहा कि भारत किसी को भी युद्ध के लिए नहीं उकसाएगा, लेकिन अगर कोई हमला करता है तो भारत पीछे भी नहीं हटेगा।

उन्होंने कहा, “भारत सीमा पर गोलीबारी कर कभी भी लड़ाई के लिए किसी भी पड़ोसी देश को नहीं उकसाएगा, लेकिन कभी पीछे भी नहीं हटेगा। हमारी सेनाएं सीमापार से होने वाली गोलीबारी और बमबारी का करारा जवाब देंगी।”

केंद्रीय मंत्री यहां पर सीमा सुरक्षा बल (सीमा सुरक्षा बल) की स्वर्ण जयंती संगोष्ठी के उद्घाटन समारोह में बोल रहे थे।

राजनाथ सिंह ने कहा कि अखंड भारत के विकास के लिए सीमाएं सुरक्षित होना जरूरी है। उन्होंने कहा, “बीएसएफ न केवल भूमि सीमाओं की रक्षा के लिए, बल्कि गुजरात और बांग्लादेश के साथ पानी और तटीय सीमाओं की रक्षा में भी अद्भुत काम कर रही है।”

उन्होंने कहा कि सरकार ने छह अस्थाई सीमा चौकियों की मंजूरी दी है। तीन सीमा चौकी बांग्लादेश की सीमा के लिए और तीन गुजरात के लिए।

राजनाथ सिंह ने कहा कि सरकार बीएसएफ को नवीनतम हथियार और अन्य उपकरण उपलब्ध कराएगी। केंद्रीय मंत्री ने सीमावर्ती क्षेत्रों में कल्याणकारी गतिविधियों के लिए बीएसएफ की सराहना की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493