हमारी कौम को भीख नहीं, हक चाहिए : मौलाना जव्वाद

शुक्रवार को जारी अपने बयान में मौलाना जव्वाद ने कहा, “हमें उम्मीद है कि जो जुल्म हमारी कौम पर पिछली सरकार में हुई, वह इस सरकार में नहीं होंगे। हमें उम्मीद है कि हमें हमारे अधिकार दिए जाएंगे।”

मौलाना ने कहा, “हमारी कौम को किसी भी सरकार से भीख नहीं चाहिए, बल्कि अपना हक चाहिए।”

उन्होंने मांग की कि उनकी कौम को वक्फ संपत्तियां, हुसैनाबाद ट्रस्ट, इमामबाड़े और अन्य संपत्तियां वापस कर दी जाएं।

मौलाना ने कहा कि कौम के बेईमान व्यक्तियों, सरकारों और प्रशासन की मिलीभगत से ही कौमी धरोहरों, कौमी संपत्तियों को नुकसान पहुंचा है।

उन्होंने समाजवादी पार्टी सरकार की कथित ज्यादतियों और अन्याय की निंदा करते हुए कहा, “अल्लाह ने जालिम सरकार को सजा दी है और हमें इस चुनाव में कम से कम ये फायदा हुआ कि जो इल्जाम हमारी कौम पर लगते थे, अब नहीं लगेंगे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493