हमारी नजर उत्तर प्रदेश के 2022 के चुनाव पर है : प्रियंका

राय बरेली, 28 मार्च (आईएएनएस)। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने गुरुवार को अपनी मां सोनिया गांधी के संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मैराथन मीटिंग शुरू करने से कुछ ही घंटों पहले उन्होंने कार्यकर्ताओं से उत्तर प्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू करने को कहा।

प्रियंका गांधी तीन दिन के चुनावी दौरे पर उत्तर प्रदेश में हैं। वह पूर्वाह्न् करीब 11.45 बजे भूएमऊ की अतिथिशाला पहुंची।

इससे पहले प्रियंका ने अपने भाई और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के चुनाव क्षेत्र अमेठी के जिला मुख्यालय गौरीगंज के पास पास एक कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं से सवाल पूछकर उनको चकित कर दिया। उन्होंने पार्टी के एक कार्यकर्ता से पूछा, “क्या आप चुनाव की तैयारी कर रहे हैं? मैं 2019 की नहीं, बल्कि 2022 की बात कर रही हूं।”

उनके इस बयान से प्रदेश के लिए कांग्रेस की योजना और प्रियंका को वहां लाने की वजह का संकेत मिलता है।

राहुल गांधी ने उनको 23 जनवरी को पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी नियुक्त करने के बाद संवाददाताओं से कहा, “उन्हें यहां चार महीने के लिए नहीं भेजा गया है। उनको यहां बड़ी योजना के साथ भेजा गया है। हम न सिर्फ 2019 में भाजपा को शिकस्त देंगे, बल्कि 2022 का चुनाव जीतेंगे।”

राहुल गांधी ने अमेठी के बाद इस बात को कई भाषणों में दोहराई है।

कांग्रेस को 2017 में अमेठी के सभी पांच विधानसभा क्षेत्रों में हार मिली थी। चार सीटों पर भाजपा को जीत मिली थी, जबकि एक सीट समाजवादी पार्टी के खाते में गई थी।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493