हमारे पास अब भी खिताब जीतने का मौका : वेटल

सोचि (रूस), 28 सितंबर (आईएएनएस)। फरारी टीम के एफ-1 ड्राइवर सेबेस्टियन वेटल का कहना है कि उनके पास अब भी मर्सिडीज के ड्राइवर लेविस हेमिल्टन को पछाड़कर खिताब जीतने का मौका है।

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, रूस ग्रांप्री में रविवार को वेटल फाइनल रेस जीतने की पूरी कोशिश करेंगे।

एफ-1 तालिका में वेटल अपने चिर प्रतिद्वंद्वी हेमिल्टन से 40 अंक पीछे दूसरे स्थान पर हैं। हालांकि, उन्हें विश्वास है कि वह ब्रिटिश चालक की बराबरी कर लेंगे।

अपने बयान में वेटल ने कहा, “हमारी कुछ रेस ऐसी थीं, जिनमें हमें जीत हासिल करनी चाहिए थी लेकिन हम जीत नहीं पाए। यहां कुछ भी संभव है। मैं सभी छह रेसों को जीतने का लक्ष्य नहीं रख रहा हूं। मुझे इस रेस को जीतना है और इसके बाद हम अगली रेस में कदम रखेंगे।”

उन्होंने कहा, “अभी हम जहां पर हैं, वहां से इस लक्ष्य को हासिल करना आसान है। हम केवल कुछ अंक ही पीछे हैं और खिताबी जीत में बने रहने के लिए हमारा अंकों की बराबरी करना जरूरी है।”

वेटल ने कहा, “निश्चित तौर पर इस समय हमें अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा और मुझे अब भी भरोसा है कि हमारे पास खिताबी जीत हासिल करने का मौका है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493