संगीतकार बालाभास्कर की हालत अब भी नाजुक

बालभास्कर, 28 सितंबर (आईएएनएस)। एक सड़क हादसे का शिकार हुए केरल के लोकप्रिय संगीतकार एवं वायलिन वादक बालाभास्कर की हालत अब भी नाजुक बनी हुई है।

एक चिकित्सक ने शुक्रवार को आईएएनएस से कहा, “वह वेंटिलेटर पर हैं और उनकी हालत गंभीर है। आशा करते हैं कि वह जल्दी ठीक होंगे।”

यह घटना मंगलवार को तिरुवनंतपुरम के बाहरी इलाके पल्लिपुरम में हुई। वे अपनी पत्नी और 2 वर्षीया बेटी के साथ त्रिशुर के मंदिर से लौट रहे थे।

इस दुर्घटना में उनकी बेटी की मौत हो गई। बेटी की गुरुवार को अंत्येष्टि की गई।

चिकित्सों के मुताबिक, संगीतकार की पत्नी और ड्राइवर की हालत में सुधार हो रहा है।

दुर्घटना के बाद से ही प्रशंसक उनकी वीडियो क्लिप्स सोशल मीडिया पर साझा कर रहे हैं।

बालाभास्कर ने 17 साल की उम्र में एक मलयालम फिल्म के लिए म्यूजिक कंपोज किया था, जिसके बाद उनकी लोकप्रियता बढ़ती चली गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493