हमारे यहां मैगी नूडल्स में अवांछित तत्व नहीं : ममता बनर्जी

कोलकाता, 5 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को कहा कि प्रयोगशाला भेजे गए मैगी नूडल्स के नमूनों की जांच में राज्य सरकार को कोई अवांछित सामग्री नहीं मिली है।

ममता ने यहां मीडिया से कहा, “जांच के लिए भेजे गए मैगी के नमूनों में हमने अभी तक कोई अवांछित सामग्री नहीं पाई है। जांच जारी रहेगी।”

उन्होंने कहा, “केंद्र सरकार ने मैगी नूडल्स के बारे में एक सर्कुलर जारी किया है। यह मामला समवर्ती सूची में है।”

ममता का बयान ऐसे समय में आया है, जब भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण ने नेस्ले को आदेश दिया है कि मैगी नूडल्स की सभी नौ किस्में बाजार से वापस ले ली जाएं और इनके उत्पादन और निर्यात रोक दिए जाएं, क्योंकि नूडल्स के कुछ नमूनों को मानव उपभोग के लिए खतरनाक पाया गया है।

नेस्ले के वैश्विक मुख्य कार्यकारी अधिकारी पॉल बुलके ने हालांकि कहा कि मैगी नूडल्स सुरक्षित है और कंपनी द्वारा कराए गए सभी स्वतंत्र परीक्षणों में यह पास हुआ है।

गुजरात, दिल्ली और जम्मू एवं कश्मीर जैसे राज्यों ने मैगी को 15-30 दिनों के लिए प्रतिबंधित कर दिया है, जबकि अन्य राज्यों ने इस लोकप्रिय नूडल्स के परीक्षण के आदेश दिए हैं। मैगी नूडल्स के खिलाफ ये कदम उत्तर प्रदेश के एक छोटे शहर से लिए गए नमूनों में कथित रूप से स्वीकृत मात्रा से काफी अधिक मात्रा में सीसा पाए जाने के बाद उठाए गए हैं।

आम जनता में पैदा हुई चिंता के बाद गली-मुहल्लों की दुकानों से लेकर बिग बाजार और वालमार्ट जैसी श्रृंखलाओं तक ने मैगी नूडल्स बेचने बंद कर दिए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493