नई दिल्ली, 29 जुलाई (आईएएनएस)। इस सप्ताह की शुरुआत में आयोजित किए गए इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) ड्राफ्ट में मौजूदा विजेता एटलेटिको दे कोलकाता में आए फुटबाल खिलाड़ी आशुतोष मेहता ने कोलकाता और उसके फुटबाल प्रशंसकों की सराहाना की है।
नई दिल्ली, 29 जुलाई (आईएएनएस)। इस सप्ताह की शुरुआत में आयोजित किए गए इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) ड्राफ्ट में मौजूदा विजेता एटलेटिको दे कोलकाता में आए फुटबाल खिलाड़ी आशुतोष मेहता ने कोलकाता और उसके फुटबाल प्रशंसकों की सराहाना की है।
आशुतोष ने कहा कि वह हमेशा कोलकाता में खेलना चाहते थे।
आशुतोष ने आईएएनएस को दिए साक्षात्कार में कहा, “पिछले सीजन के विजेता से जुड़ना मेरे लिए अच्छा है। मैं हमेशा कोलकाता में खेलना चाहता था और मैं जानता हूं कि आगे मेरे सामने किस तरह की चुनौतियों आने वाली हैं।”
सूरत में जन्मे इस 26 साल के खिलाड़ी ने कहा कि कोलकाता में खेलना रोमांचक होगा और कोलकाता के फुटबाल जुनूनी प्रशंसकों को ध्यान में रखते हुए किसी तरह का दबाव उन पर नहीं होगा।
उन्होंने कहा, “हां, यहां के लोग फुटबाल को प्यार करते हैं। जब आपके साथ इतने अच्छे प्रशंसक हों तो आपको और क्या चाहिए। मैं कोलकाता और एटीके के साथ खेलने के लिए उत्साहित हूं।”
आशुतोष के लिए एटीके ने 45 लाख रुपये की कीमत चुकाई है।
2016 में आइजोल एफसी के साथ आई-लीग का खिताब जीतने वाले आशुतोष ने अपने सभी प्रशिक्षकों का धन्यवाद दिया।
उन्होंने कहा, “मैं एक मध्यवर्गीय परिवार से आया हूं। मैंने फुटबाल की शुरुआत घर के पास ही की थी और फिर कॉलेज में गया। वहां से असली सफर शुरू हुआ। फिर मैं मुंबई एफसी जूनियर टीम में आया और तब से मेरा लक्ष्य सीनियर टीम के लिए खेलना था।”
उन्होंने कहा, “मैं अपने सभी कोचों का आभारी हूं जिन्होंने मुझे यहां तक पहुंचने में मदद की।”
आई-लीग चैंपियन ने आइजोल एफसी में बिताए अपने समय को भी याद किया।
उन्होंने कहा, “वह हमारे लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण मैच था और हमें पता था कि हमें इसे जीतना होगा। हम अपनी ताकत जानते थे और हम पूरे सीजन एक टीम के रूप में खेले। मोहन बागान बड़े नामों के साथ एक बड़ी टीम है, इसलिए हमें अपने खेल के शीर्ष पर रहना था। हमें अपने परिणाम पर गर्व है।”
dharmpath.com dharmpath