हम जीत के हकदार थे : बेले

मुम्बई, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। किंग्स इलेवन पंजाब टीम के कप्तान जार्ज बेले ने कहा है कि रविवार को मुम्बई इंडियंस टीम के साथ वानखेड़े स्टेडियम में हुए रोमांचक मुकाबले में उनकी टीम सही मायने में जीत का हकदार थी।

बेले ने मैच के बाद मुम्बई इंडियंस के खिलाड़ी हरभजन सिंह की भी तारीफ की, जिन्होंने 24 गेंदों पर 64 रन बनाकर उनकी टीम को बड़ी जीत के महरूम कर दिया।

बेले ने कहा, “हरभजन खुलकर और अच्छे शॉट्स लगा रहे थे। उनकी बल्लेबाजी ने हमारी जीत को कुछ समय के लिए टाल जरूर दिया लेकिन हम असल में जीत के हकदार थे। हमने शुरुआत में अच्छी गेंदबाजी की और मैं अपने गेंदबाजों के प्रदर्शन से खुश हूं।”

बेले ने इस मैच में अपनी टीम की ओर से शानदार अर्धशतक लगाया। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। यह किंग्स इलेवन की दो मैचों में पहली जीत है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493