हम नोटबंदी और भ्रष्टाचार के खिलाफ नहीं : राहुल (राउंडअप)

राहुल ने नोटबंदी के सवाल को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना सांधते हुए कहा कि 8 नवंबर को नोटबंदी का निर्णय देश के गरीबों, मजदूरों और किसानों के खिलाफ था। वह कतई जनहित में नहीं था, इसलिए हमने उस फरमान का विरोध किया।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस और एनडीए सरकार के बीच राजनीतिक लड़ाई है जिसे हम अंतिम दम तक लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान के लोगों का 60 प्रतिशत धन एक प्रतिशत अमीर लोगों के पास है, जिससे देश के 50 अमीर परिवार ऐश कर रहे हैं। जब भी प्रधानमंत्री विदेश यात्रा पर जाते है तो उनके साथ साये की तरह जाते हैं।

राहुल ने कहा कि नोटबंदी से देश की 99 प्रतिशत जनता प्रभावित हुई है। हम नोटबंदी और भ्रष्टाचार के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन जो प्लानिंग हुई उसके विरोधी हैं। नोटबंदी का फैसला सही है, लेकिन प्लानिंग गलत है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने प्लानिंग करके गरीबों की जेब से पैसा निकाल लिया। नोटबंदी का फैसला देश के मजदूरों के साथ मजाक है।

राहुल ने कहा कि हिंदुस्तान के चोर होशियार हो गए हैं। खुद को ईमानदार बताने वाली मोदी सरकार ने विजय माल्या को 1200 करोड़ की टॉफी दी। सरकार ने देश की 99 प्रतिशत गरीब जनता का पैसा छीनकर बैंकों में डलवाया और अमीरों का कर्ज माफ करवाया। नोटबंदी से किसानों और युवाओं का भविष्य बर्बाद हो गया।

उन्होंने कहा कि कैशलेस का फैसला बेमानी है। मोदी ने किसानों पर फायर बांबिंग की। नोटबंदी के फैसले से छोटे उद्योग बर्बाद हो गए। देश के गरीब क्रेडिट कार्ड से खरीदना नहीं जानते।

राहुल ने कहा, “हम कैशलेस इकोनॉमी के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन जनता पर इसे जबरन थोपना नहीं चाहिए।”

किसानों की कर्जमाफी का जिक्र करते हुए राहुल ने कहा, “मैंने मोदी जी को कहा कि किसान का कर्ज माफ करो, उन्होंने सवाल का जवाब नहीं दिया, एक शब्द तक नहीं कहा। मोदी सिर्फ अमीर लोगों का कर्ज माफ करते हैं, क्योंकि वे उन्हें चुनाव लड़ने के लिए कर्ज देते हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493