Tuesday , 14 May 2024

ब्रेकिंग न्यूज़
Home » भारत » हम बहस के लिए तैयार : माकन

हम बहस के लिए तैयार : माकन

नई दिल्ली, 21 जनवरी (आईएएनएस)। कांग्रेस नेता अजय माकन ने बुधवार को कहा कि वह आम आदमी पार्टी (आप) के नेता अरविंद केजरीवाल और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार किरन बेदी के साथ सार्वजनिक बहस के लिए तैयार हैं।

माकन सदर बाजार विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने यहां कहा, “हम बहस करें और दिल्ली में बिजली संकट, जल, परिवहन और भ्रष्टाचार की समस्या से जुड़े सवालों का सामना करें।”

उन्होंने कहा, “मैं सभी को चुनौती देता हूं। हमारी बहस सुनने के बाद, लोग उनको वोट करेंगे, जिनके विचार उन्हें सबसे ज्यादा पसंद आएंगे।”

माकन का यह बयान पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल द्वारा बेदी और उन्हें सार्वजनिक बहस के लिए आमंत्रित किए जाने के एक दिन बाद आया है।

दिल्ली में सात फरवरी को मतदान होना है। चुनाव परिणाम की घोषणा 10 फरवरी को की जाएगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

हम बहस के लिए तैयार : माकन Reviewed by on . नई दिल्ली, 21 जनवरी (आईएएनएस)। कांग्रेस नेता अजय माकन ने बुधवार को कहा कि वह आम आदमी पार्टी (आप) के नेता अरविंद केजरीवाल और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की मुख्यम नई दिल्ली, 21 जनवरी (आईएएनएस)। कांग्रेस नेता अजय माकन ने बुधवार को कहा कि वह आम आदमी पार्टी (आप) के नेता अरविंद केजरीवाल और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की मुख्यम Rating:
scroll to top