हरदोई मंे रेल इंजन बेपटरी, बड़ा हादसा टला (फोटो सहित)

जानकारी मिलते ही विभागीय कर्मी मौके पर पहुंचे और इंजन को पटरी पर लाने के प्रयास शुरू किए गए। काफी मशक्कत के बाद इंजन को पटरी पर लाया जा सका।

हरदोई जनपद के बालामऊ जंक्शन से कानपुर व सीतापुर के साथ लखनऊ व शाहजहापुर के लिए पैसेंजर यात्री गाड़ियों का संचालन किया जाता है। ये गाड़ियां अपने गंतव्य स्थलों से जब देर शाम या देर रात तक वापस आती हैं तो सभी को बालामऊ जंक्शन की वाशिंग लाइन पर खड़ी करा दिया जाता है, जहां उनके डिब्बों की धुलाई व सफाई का काम किया जाता है।

मंगलवार की सुबह करीब 6 बजकर चालीस मिनट पर एक इंजन एक ट्रेन के डिब्बों को जोड़ने गया था, वह किसी तरह बेपटरी हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही विभागीय अधिकारियों में हड़कंप मच गया।

जानकारी पाकर आनन-फानन में रेलकर्मी व अन्य लोग मौके पर पहुंचे। कर्मियों की कड़ी मशक्कत के बाद बेपटरी हुए रेल के इंजन को वापस पटरी पर लाया जा सका। हालांकि इस हादसे मे किसी बड़े नुकसान की बात सामने नहीं आई है, लेकिन कर्मी आंशिक रूप से पटरी व इंजन क्षतिग्रस्त होने की बात कह रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493