हरारे टी-20 : भारत के सामने 100 रनों का लक्ष्य

हरारे, 20 जून (आईएएनएस)। जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम ने सोमवार को हरारे स्पोर्ट्स क्लब मैदान पर जारी दूसरे टी-20 मुकाबले में भारत के सामने 100 रनों का लक्ष्य रखा है।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मेजबान टीम निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट पर 99 रन ही बना सकी। उसकी ओर से विकेटकीपर बल्लेबाज पीटर मूर ने सबसे अधिक 31 रन बनाए।

भारत की ओर से बरेंदर सरन ने 10 रन देकर चार विकेट लिए जबकि जसप्रीत बुमराह ने सात रन देकर तीन सफलता हासिल की। धवल कुलकर्णी और यजुवेंद्र चहल को भी एक-एक सफलता मिली।

तीन मैचों की इस सीरीज में भारत 0-1 से पीछे है। हरारे में ही शनिवार को हुए पहले मुकाबले में जिम्बाब्वे ने भारत को दो रनों से चौंकाने वाली जीत दर्ज की थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493