नई दिल्ली, 20 जून (आईएएनएस)। हरियाणा के अमित कुमार ने ऑल इंडिया प्री वेटरीनरी टेस्ट (एआईपीवीटी) 2016, में टॉप किया। इसका परिणाम सोमवार को घोषित किया गया।
वहीं दूसरे नंबर पर आने वाले रोहित सांगवान भी हरियाणा से हैं। इस परीक्षा में कुल 72,534 विद्यार्थियों ने भाग लिया था। परिणाम की घोषणा केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री संजीव कुमार ने की।
dharmpath.com dharmpath