हरियाणवी लोक गायिका सपना चौधरी भाजपा में शामिल

नई दिल्ली, 7 जुलाई (आईएएनएस)। महीनों से चल रही अटकलों के बाद रविवार को हरियाणवी लोक गायिका सपना चौधरी कई पार्टी नेताओं की मौजूदगी में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गईं।

चौधरी मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, महासचिव राम लाल, दिल्ली प्रभारी श्याम जाजू और दिल्ली शहर इकाई के प्रमुख मनोज तिवारी की उपस्थिति में जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में भाजपा में शामिल हो गईं।

दिल्ली में भाजपा के सदस्यता अभियान के तहत पार्टी में शामिल हुईं चौधरी पहली सदस्य बनीं हैं।

भाजपा पूरे देश में एक जन सदस्यता अभियान चला रही है।

उन्होंने लोकसभा चुनाव के दौरान दिल्ली में व्यापक प्रचार किया था। मार्च में, ऐसी अटकलें थीं कि वह कांग्रेस में शामिल हो गई हैं। लेकिन उन्होंने इन अटकलों को खारिज कर दिया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493