हरियाणा उपचुनाव : शुरुआती दो घंटों में 15 फीसदी मतदान (लीड-1)

चंडीगढ़, 28 जनवरी (आईएएनएस)। हरियाणा की जींद विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए सोमवार को जारी मतदान के शुरुआती दो घंटों में 15 फीसदी से अधिक मतदान हो चुका है।

चंडीगढ़, 28 जनवरी (आईएएनएस)। हरियाणा की जींद विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए सोमवार को जारी मतदान के शुरुआती दो घंटों में 15 फीसदी से अधिक मतदान हो चुका है।

जिला निर्वाचन अधिकारी अमित खत्री ने संवाददाताओं से कहा, “सुबह नौ बजे तक 15 प्रतिशत मतदान हो चुका है।”

ठिठुरन के बावजूद सुबह सात बजे शुरू होने वाले मतदान से पहले ही कुछ मतदान केंद्रों पर लोगों की कतारें देखी जाने लगी। मतदान शाम 5 बजे तक जारी रहेगा।

मतदान के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। हरियाणा पुलिस और अर्ध-सैनिक बल के 3,000 से अधिक जवान निर्वाचन क्षेत्र में तैनात हैं।

जींद में 1.72 लाख से अधिक पंजीकृत मतदाता हैं। 1.7 लाख पंजीकृत मतदाताओं में से अनुसूचित जाति व पिछड़ा वर्ग का लगभग 50 प्रतिशत और जाटों का लगभग 25 प्रतिशत वोट है।

यह उपचुनाव मैदान में उतरे सभी चार प्रमुख दलों – सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), कांग्रेस, इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) और नवगठित जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के लिए एक परीक्षा है।

मतदाता इस चुनाव में चार मुख्य उम्मीदवारों रणदीप सिंह सुरजेवाला (कांग्रेस), कृष्ण मिड्ढा (भाजपा), उम्मेद सिंह (इनेलो) और दिग्विजय चौटाला (जेजेपी) के भाग्य का फैसला करेंगे।

अगस्त 2018 में इनेलो विधायक हरि चंद मिड्ढा के निधन के बाद यह उपचुनाव हो रहा है।

वोटों की गिनती गुरुवार को होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493