चंडीगढ़, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। हरियाणा के डॉक्टरों और उनके सहयोगियों को अभी तक शव परीक्षण (पोस्टमार्टम) के लिए क्रमश: 10 रुपये और एक रुपये का भत्ता मिलता था। लेकिन अब इसे बढ़ाकर 1,000 रुपये और 500 रुपये कर दिया गया है।
हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल बिज ने मंगलवार को इसकी घोषणा की।
उन्होंने कहा, “पहले उन्हें केवल 10 रुपये और एक रुपये दिए जाते थे। लेकिन अब उन्हें 1,000 रुपये और 500 रुपये दिए जाएंगे।”
स्वास्थ्य विभाग और पुलिस के सूत्रों का कहना है कि राज्य के सरकारी डॉक्टर कम पारिश्रमिक के कारण शवों का परीक्षण करने को अनिच्छुक रहते थे।
dharmpath.com dharmpath