हरियाणा के जिलों में कानून व्यवस्था काबू में होने का दावा

रोहतक/झज्जर, 18 मार्च (आईएएनएस)। हरियाणा के रोहतक और झज्जर जिलों में कानून एवं व्यवस्था की स्थिति नियंत्रण में है और पुलिस स्थिति पर कड़ी नजर रखे हुई है।

रोहतक के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशांक आनंद ने आईएएनएस से फोन पर कहा कि रोहतक शहर और आसपास के इलाकों स्थिति शांतिपूर्ण है।

एसएसपी ने कहा, “हमलोग सभी तरह की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखे हुए हैं।”

उन्होंने कहा कि लोगों में सुरक्षा का भाव उत्पन्न करने के लिए पुलिस मार्च भी कर रही है।

पुलिस अधिकारी ने कहा, “हालांकि स्थिति अभी नियंत्रण में है। हमारे पास पर्याप्त संख्या में पुलिस और अर्धसैन्य बलों के जवान हैं। जरूरत पड़ने पर हम अतिरिक्त सुरक्षा बलों की मांग करेंगे।”

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने हालांकि यह नहीं बताया कि कितनी संख्या में अर्धसैनिक बलों के जवानों को तैनात किया गया है।

उधर, झज्जर की उपायुक्त अनीता यादव ने फोन पर आईएएनएस से कहा कि उनके जिले में कानून व्यवस्था की स्थिति नियंत्रण में है।

यादव ने कहा, “हमलोग कड़ी निगरानी कर रहे हैं और किसी को भी कानून का उल्लंघन नहीं करने दिया जाएगा।”

जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान हरियाणा में 30 लोग मारे गए थे। जाट समुदाय सरकारी नौकरियों और शिक्षण संस्थानों में पिछड़ा वर्ग श्रेणी में आरक्षण की मांग कर रहे हैं।

जाट समुदाय के लोगों ने चेतावनी दी थी कि अगर कानून बनाकर उनकी जाति को पिछड़ा वर्ग श्रेणी में आरक्षण नहीं दिया गया तो वे फिर आंदोलन करेंगे। हालांकि आंदोलनकारियों ने जो समय सीमा तय की थी, वह गत बुधवार को ही खत्म हो गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493