हरियाणा के नारनौल में तापमान 45 डिग्री पहुंचा

नारनौल, 17 अप्रैल (आईएएनएस)। बढ़ती गर्मी के बीच हरियाणा के नारनौल में सोमवार को तापमान 45 डिग्री सेल्सियस व हिसार में 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

नारनौल में तापमान औसत से सात डिग्री ज्यादा और हिसार में यह औसत से छह डिग्री ज्यादा रहा।

हरियाणा के अधिकतर हिस्सों में सोमवार को लू की स्थिति रही, साथ ही पंजाब का कुछ हिस्सा भी इससे प्रभावित रहा।

मौसम विभाग के अधिकारियों ने कहा कि अधिकतम तापमान औसत से पांच से आठ डिग्री ज्यादा रहा। कई स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया।

पंजाब के अमृतसर शहर में सोमवार को अधिकतम तापमान 42.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो औसत से 8 डिग्री ऊपर रहा। पटियाला और लुधियाना में यह क्रमश: 40.6 और 40.9 डिग्री रहा।

चंडीगढ़ में सोमवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अधिकारियों ने कहा है कि आने वाले दिनों में इलाके में लू की स्थिति बनी रहेगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493