हरियाणा के पानीपत में परिवार को बंधक बनाकर 3 महिलाओं के साथ गैंगरेप

हरियाणा के पानीपत जिले में तीन महिलाओं से कथित तौर पर दुष्कर्म और एक अन्य महिला की हत्या के मामले की जांच के लिए शुक्रवार को तीन सदस्यीय विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित किया गया. आशंका है कि दोनों वारदात को किसी एक ही गिरोह ने अंजाम दिया है. पुलिस के मुताबिक, फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीम बनाई गईं हैं. विपक्षी दलों ने पानीपत की घटना को लेकर शुक्रवार को मनोहर लाल खट्टर सरकार पर निशाना साधा. वहीं कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) ने दावा किया कि हरियाणा में कानून व्यवस्था बुरी तरह खराब हो चुकी है और महिलाएं अपने घरों में भी सुरक्षित नहीं हैं. पानीपत के एक पुलिस अधिकारी ने बताया, ” दोनों मामलों की जांच के लिए पानीपत के पुलिस उपाधीक्षक कृष्ण कुमार की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय एसआईटी का गठन किया गया है.

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493