हरियाणा के मंत्री ने राष्ट्रगान के शब्द पर सवाल उठाया

चंडीगढ़, 17 अगस्त (आईएएनएस)। हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने राष्ट्रगान के एक शब्द पर सवाल उठाया है।

अपने बेबाक और विवादास्पद बयानों के लिए मशहूर विज ने ट्वीट किया, “राष्ट्रीय गान जन गण मन का हम पूरा सम्मान करते हैं। परंतु इसमें किस अधिनायक की आराधना की जाती है, यह मुझे आज तक नहीं समझ आया।”

विज अंबाला सीट का हरियाणा विधानसभा में प्रतिनिधित्व करते हैं। वह मुख्यमंत्री पद के एक प्रबल दावेदार भी थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493